*फिरोजाबाद*। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को ककरऊ कोठी स्थित नगरीय हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी को बताया गया कि आरोग्य मेले के तहत केंद्र पर रविवार को 64 मरीज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान केंद्र के सामने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बैनर लगा न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बैनर सामने नहीं होने से मरीजों को केंद्र की पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति रहती है। इसलिए बैनर को प्रमुखता से केंद्र के सामने लगाया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के 69 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेले में कुल 1255 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 591 पुरुष, 469 महिलाएं और 195 बच्चे शामिल रहे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/डीएम ने केंद्र पर मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की भी पड़ताल की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर मेले में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। मरीजों ने बताया कि मेले के दौरान उनका समुचित इलाज किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों की बीपी, शुगर सहित आवश्यक जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, एसीएमओ डॉ. मोहम्मद फारूक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।