कुएं में फंसे पिता-पुत्र को पुलिस और फायर टीम ने सकुशल बचाया

Share
भदोही। थाना गोपीगंज क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुएं में गैस के कारण फंसे पिता-पुत्र को स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे थाना गोपीगंज को सूचना मिली कि दो व्यक्ति कुएं में गिर गए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घाटमपुर निवासी शिव कुमार विश्वकर्मा (52 वर्ष) ट्यूबवेल से पानी न उठने की समस्या देखने के लिए कुएं में उतरे थे। काफी समय से ढका होने के कारण कुएं में गैस भर गई थी, जिससे वे बेहोश हो गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette पिता को बेहोश देख उनका पुत्र कैलाश विश्वकर्मा (30 वर्ष) भी कुएं में उतर गया और वह भी गैस के प्रभाव से अस्वस्थ हो गया। उसने किसी तरह ग्रामीणों को आवाज लगाकर सूचना दी। सूचना पर डायल-112 पीआरवी-5528, फायर सर्विस और थाना गोपीगंज पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल बचाव अभियान चलाया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। शिव कुमार के सिर में हल्की चोट आने पर उन्हें एंबुलेंस से महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर भेजा गया। दोनों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर टीम की तत्परता की सराहना की। बचाव कार्य में चौकी प्रभारी कसीदहां गणेशराम, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, संत देव सिंह, अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश सहित पीआरवी और फायर सर्विस के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *