भदोही। उत्तर प्रदेश किसान सभा मोढ़ मंडल का 23वां सम्मेलन रविवार को गुलखुरिया (नगुआ) गांव में राजमणि यादव के आवास पर आयोजित किया गया। सम्मेलन में मंडल कमेटी का गठन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत माकपा के झंडोत्तोलन और सलामी के साथ हुई। सम्मेलन में अध्यक्ष बेचूलाल बिंद, उपाध्यक्ष नंदलाल मौर्य, मंत्री श्रीराम बिंद, संयुक्त मंत्री रामलाल यादव व सभाजीत गौड़ सहित 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रदेव पाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर माकपा के जिला मंत्री भानसिंह मौर्य, जगन्नाथ मौर्य, ज्ञानप्रकाश प्रजापति, अमृतलाल यादव सहित अन्य महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।