नवाबगंज,उन्नाव। नवाबगंज बाईपास पर कुछ प्रमुख रेस्टोरेंटों के सामने डिवाइडर पर सुरक्षा जाली नहीं होने से सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक डिवाइडर के बीच से राजमार्ग पार करते हैं। बाईपास पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते ऐसे स्थानों पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डिवाइडर के अन्य हिस्सों में सुरक्षा जाली लगी होने के बावजूद कुछ स्थानों पर जाली नहीं होने से लोगों को राजमार्ग पार करने का रास्ता मिल जाता है। रेस्टोरेंटों और आसपास के प्रतिष्ठानों पर आने-जाने वाले कुछ बाइक सवार इसका इस्तेमाल करते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने से स्थिति जोखिमपूर्ण हो जाती है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteस्थानीय लोगों के मुताबिक, इन स्थानों पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि बाईपास पर दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराकर आवश्यकतानुसार डिवाइडर पर जाली लगाई जानी चाहिए। साथ ही, यदि किसी स्थान पर लोगों के आवागमन की आवश्यकता है तो वहां निर्धारित और सुरक्षित क्रॉसिंग अथवा अन्य यातायात व्यवस्था विकसित की जाए।स्थानीय नागरिकों ने एनएचएआई और यातायात पुलिस से संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने से सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसों की आशंका को कम किया जा सकता है।