पुलिस की कार्रवाई, 7 शांति भंग के आरोपी गिरफ्तार

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने शुक्रवार को शांति भंग की आशंका में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 व 135 के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में चालान किया गया। इस दौरान थाना ऊंज क्षेत्र में उपनिरीक्षक उदय प्रताप ने ग्राम नौधन से 2 अभियुक्तों को और उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने ग्राम पिलखुआ से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं थाना सुरियावां क्षेत्र में उपनिरीक्षक शकील खां ने कस्बा अटल चौराहा से 4 अभियुक्तों को शांति भंग की आशंका में पकड़ा। इसके अलावा यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने एक वाहन को सीज किया तथा 250 दो पहिया और 41 चार पहिया सहित कुल 291 वाहनों का चालान कर 3,59,100 रुपए का समन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *