औराई पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को दबोचा

Share
भदोही। थाना औराई पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.076 किलोग्राम अवैध गांजा और बिक्री के 2,600 रुपए नकद बरामद हुए हैं। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में गुरुवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भरतपुर नहरा पुलिया के पास दो व्यक्ति अवैध गांजा बेच रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में राजपति के पास रखे प्लास्टिक के झोले से 1.076 किलो गांजा और सूरज के पास से 2,600 रुपए नकद मिले।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजपति पुत्र स्व. बंशी और सूरज कुमार पुत्र राजपति, दोनों निवासी ग्राम सोनबरसा तारापुर, थाना औराई के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अवैध रूप से गांजा बेचकर जीवन यापन करते हैं और बरामद नकदी भी गांजा बिक्री से ही प्राप्त हुई है। दोनों के खिलाफ थाना औराई में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संबंधित धारा में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *