भदोही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लिप्पन तिराहा मेन रोड स्थित कनक ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का रूप धारण कर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।माथे पर मोरपंख, हाथ में बांसुरी और पीले वस्त्र पहने बाल गोपाल के रूप में सजे बच्चों की नटखट अदाएं आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette जहां पर प्रतिष्ठान परिवार द्वारा बच्चों का स्वागत माखन-मिश्री का भोग लगाकर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। साथ ही साथ क्षेत्रवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना भी की गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया तथा बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों सहित काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं आये हुए लोगो का कनक ज्वेलर्स के अरविंद गुप्ता, विकास गुप्ता व उज्जवल गुप्ता ने आभार प्रकट किया।