लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में आज शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव श्रद्धा, उल्लास,भक्ति भाव, उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी, मन्दिर अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में द्वारा जन्माष्टमी महा महोत्सव में निम्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए।जरी मोती मणि माणिक की विशेष पोशाक वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित से श्री श्री राधा रमण बिहारी जी का श्रंगार किया गय ।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अभिषेक (दूध दही घी शहद व 1008 तीर्थों के जल से) एवं महा अभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक मुख्य पंडाल में सम्पन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 06:00 बजे से सांस्कृतिक पंडाल में सम्पन्न हुए । इस्कॉन, भक्त मंडली द्वारा अविरल कीर्तन प्रातः 09:30 से शाम 06:30 तक उत्साह, उमंग एवं श्रद्धांपूर्वक किया गया। इस्कॉन लखनऊ के भक्तों द्वारा श्रीमद भागवतम, श्रीमद भगवत गीता के साथ-साथ श्रील प्रभुपाद जी द्वारा रचित 90 से अधिक पुस्तकों का वितरण किया गया । इस्कॉन के वह वैष्णव भक्त जो 16 माला जप एवं 4 नियमों का दृढ़तापूर्वक पालन कर रहे हैं, उनके द्वारा प्रेमपूर्वक बनाये गये 256 प्रकार के भोग श्री श्री राधा रमण बिहारी जी को अर्पित किये गये ।