उन्नाव। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बीघापुर क्षेत्र में छापेमारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्ताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर प्रतिभा सिंह ने हमराह और स्थानीय पुलिस के साथ थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम केदारखेड़ा में दबिश दी। मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर दोनों महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में अभियान के तहत की गई।