154वें श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 17 अक्टूबर से शुरू होगा आयोजन

Share
उन्नाव श्रीरामलीला कमेटी  उन्नाव की ओर से आयोजित होने वाले 154वें श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्क व्यू पैलेस में बैठक हुई। बैठक में महोत्सव के कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की।कमेटी के अनुसार 17 से 25 अक्टूबर तक श्रीरामलीला मंचन, 25 अक्टूबर को भव्य रावण दहन, 26 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा 27 अक्टूबर को डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में विश्वविख्यात कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी अध्यक्ष संजय राठी ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला महोत्सव उन्नाव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे इस वर्ष भी श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।इस दौरान महामंत्री प्रेम सिंह सेंगर, नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी, चंद्र प्रकाश अवस्थी, कांति मोहन गुप्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, राजन मिश्रा, राम प्रकाश चौरसिया, प्रभात सिन्हा, अवधेश सिंह, पीके मिश्रा, शिव शंकर तिवारी, प्रेम मिश्रा, संजीव गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, अनूप कुमार मिश्रा सहित कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *