अफजलगढ़ (बिजनौर)। थाना अफजलगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिरला फार्म से चोरी हुई 10 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को चोरी किए गए सामान और घटना में प्रयुक्त औजारों सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी कपिल कुमार (पुत्र जसपाल सिंह, निवासी बिरला फार्म, थाना अफजलगढ़) ने 2 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके फार्म से 10 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर (सेंट्रीफ्यूगल पंप) चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/3 सितंबर को मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सरजीत उर्फ लाडी (पुत्र महेन्द्र सिंह) तथा अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा (पुत्र सुरेन्द्र सिंह), दोनों निवासी ग्राम बेरीखड़्डा (प्रेमपुरी), थाना अफजलगढ़, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों से क्रॉम्पटन कंपनी का नीले रंग का सेंट्रीफ्यूगल मोनोसैट पंप (10 HP, मोटर नंबर VDK1171), घटना में इस्तेमाल किए गए 01 पेचकस, 01 हथौड़ी तथा 02 लोहे के रिंच आदि बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धारा 317(2) की वृद्धि कर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक शिवम तायल, कांस्टेबल आकाश, कांस्टेबल कृष्ण राणा तथा कांस्टेबल नितिन शामिल रहे।