पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का रंग चढ़ा, भव्य झांकी की तैयारियां तेज

Share

बाराबंकी। पुलिस लाइन परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। पुलिसकर्मी और स्टाफ आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। परिसर में कहीं आकर्षक सजावट की जा रही है तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। पुलिस लाइन में हर वर्ष जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन किया जाता है। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बार भी आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पुलिस लाइन की स्टाफ सदस्य पूनम ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से जन्माष्टमी की तैयारियों में हिस्सा ले रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजन्माष्टमी के दिन पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूर-दराज से लोग भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। वहीं कोठी थाने में तैयारियां तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें हर वर्ष जन्माष्टमी के आयोजन का इंतजार रहता है। इस अवसर पर सेवा करने का मौका मिलने से पुलिसकर्मी भी उत्साहित रहते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की झांकी हर साल आकर्षण का केंद्र रहती है और इस बार इसे और बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत की जा रही है। पुलिस लाइन परिसर में इस समय चारों ओर उत्सव का माहौल है। पुलिसकर्मी कोई झांकी सजाने में जुटा है तो कोई विद्युत सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। प्रसाद तैयार करने का काम भी लगातार चल रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके स्वजन में भी खासा उत्साह है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले ही पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय नजर आने लगा है। आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ परिसर में जयकारों से वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *