बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेदाबाद चौराहे के पास बुधवार दोपहर बिजली विभाग की खुदाई के दौरान टोरेंट गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज गति से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की तत्परता और गैस कंपनी की टीम की समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि हिंद मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति में आई खराबी को ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी केवाड़ी मोड़ के पास खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही टोरेंट गैस की पाइपलाइन टूट गई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के आसपास यातायात रोक दिया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। पुलिस की सतर्कता से मौके पर भीड़ जमा नहीं होने दी गई, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई। पुलिस ने टोरेंट गैस कंपनी के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की जांच शुरू की। कर्मचारियों ने प्रयास कर गैस के रिसाव को बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद खुदाई कार्य के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी प्रकार की खुदाई से पहले भूमिगत पाइपलाइनों की स्थिति की जानकारी और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।