बारिश में ढहा गरीब परिवार का आशियाना, मलबे में दबा अनाज व गृहस्थी का सामान

Share

सोनभद्र। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच बभनी ब्लॉक की घघरी ग्राम पंचायत के साहगोंडा में एक गरीब परिवार का कच्चा मिट्टी का मकान भरभराकर ढह गया। मंगलवार की रात हुई बारिश के बाद देव बाबू पुत्र रामकिशन का मकान अचानक गिर गया। हादसे में घर में रखा अनाज सहित घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। बारिश के बीच आशियाना उजड़ने से परिवार परेशान है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते मकान ढह गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान कृष्णानन्द सोनी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद तथा सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लेखपाल से संपर्क कर मकान गिरने से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा। मौके पर ग्राम प्रधान कृष्णानन्द सोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता उमंग गुप्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का उचित आकलन कराने तथा आर्थिक सहायता, मुआवजा, राशन और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी बारिश से प्रभावित परिवार की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से तत्काल राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *