इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव से परेशानी, पंप से पानी निकालने में जुटी पालिका

Share

सोनभद्र। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। जलभराव से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के तत्काल निराकरण के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर सप्लाई पंप के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है।लगातार बारिश होने के कारण जलभराव वाले क्षेत्र में पानी की आवक बनी हुई है, जिससे जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। प्रशासन और नगर पालिका की टीम मौके पर स्थिति पर नजर रखते हुए राहत कार्य में जुटी है। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला तथा तहसीलदार सदर अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पंप के माध्यम से लगातार पानी निकालने तथा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का इस्तेमाल करने को कहा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि लगातार बारिश के कारण फिलहाल जल निकासी के कार्य में बाधा आ रही है। बारिश थमने के बाद पानी निकासी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की है। डीएम ने बताया कि इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे भविष्य में क्षेत्र में होने वाले जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान में पंप के माध्यम से जल निकासी की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन लगाकर नागरिकों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *