गंगा एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, 423.6 किमी पर गहरा गड्ढा; मरम्मत में जुटी कार्यदायी संस्था

Share
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे की प्रयागराज जाने वाली लेन पर सड़क धंसने का मामला सामने आया है। किलोमीटर संख्या 423.6 के पास सड़क में कई फीट गहरा गड्ढा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क धंसने की सूचना के बाद कार्यदायी संस्था आनन-फानन में मरम्मत कार्य में जुट गई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/वायरल वीडियो में एक्सप्रेसवे की लेन पर सड़क  एक हिस्सा धंसा नजर आ रहा है। आरोप है कि गड्ढे को एक्सप्रेसवे के रंग का शॉल डालकर छिपाने का प्रयास किया गया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।करीब 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *