कन्नौजा गांव में खूनी झड़प: देवेंद्र शर्मा की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार; फावड़ा बरामद

Share

मुरादनगर। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में नाम के साथ ‘भाई’ न बोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान 50 वर्षीय देवेंद्र शर्मा उर्फ लाला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ कार्तिक, शोएब और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी और उनकी भूमिका के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है।मामले में सामने आए चौथे आरोपी मोहित शर्मा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अस्पताल में भर्ती आरोपी की भूमिका और घटना के दौरान उसकी स्थिति की भी जांच कर रही है।बताया गया कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई थी। वहीं, चाकू और तलवार से हमला किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। हिंसक झड़प में अंकित शर्मा और सचिन शर्मा भी घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज के अनुसार, मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती चौथे आरोपी के संबंध में भी जांच और चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *