मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में दिवंगतो के प्रति शोक व्यक्त किया

Share

नई दिल्ली  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के दूसरे दिन विधान सभा में विधायक हरिंद्र सिंह की माता और डॉ. कृष्ण कुमार की सास श्रीमती गिर्राजो देवी के 31 अगस्त, 2026 को हुए दुःखद निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और दिवंगत के परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की ।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ के गांव मोहनपुर के शहीद नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह के 27 अगस्त, 2026 को हुए निधन तथा भिवानी जिला के गांव नांगल के सिपाही सोनू कुमार के 28 अगस्त, 2026 को हुई शहादत पर भी शत-शत नमन करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की।सदन में हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह कल्याण, विपक्ष के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आदित्य देवीलाल ने भी दिवंगतों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। सदन में दिवंगत आत्माओं के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *