आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज मुरादनगर में आज दिनांक 01 सितम्बर 2026 को शैक्षणिक सत्र 2026-27 बी.पी.टी. के 22वें एवं एम.पी.टी. के 17वें बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आई.टी.एस फिजियोथेरेपी कॉलेज से परिचित कराना था, जिसकी स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी और तब से यह लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह संस्थान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट क्लिनिकल एक्सपोजर और व्यक्तित्व विकास के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपने व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। इसके अलावा, विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर आई.टी.एस. दी एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आशु गुप्ता विभागाध्यक्ष फिजियोथैरेपी स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली का स्वागत किया। श्री अर्पित चड्ढा जी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके नए शैक्षणिक सफर के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुरेंद्र सूद निदेशक जनसंपर्क आई.टी.एस. दी एजुकेशन ग्रुप, डॉ. एम. थंगराज प्रधानाचार्य आई.टी.एस. फिजियोथैरेपी कॉलेज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आशु गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एम. थंगराज ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें संस्थान में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं प्रयोगशालाओं, कक्षाओं एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने तथा संस्थान के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि संस्थान रैगिंग के प्रति पूरी तरह सख्त है और रैगिंग को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाता है।श्री सुरेंद्र सूद ने भी विद्यार्थियों का संबोधित करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने नियमित रूप से अध्ययन करने तथा संस्थान में उपलब्ध सभी अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल को निरंतर विकसित करने और एक सफल फिजियोथैरेपिस्ट बनने के लिए मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने आई.टी.एस. दी एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी का आभार व्यक्त किया तथा उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों में नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।