सड़क किनारे उगी झाड़ियों से बढ़ा हादसों का खतरा, जिम्मेदार बेखबर

Share

बड़हलगंज। खैरवा से महराजगंज गैस एजेंसी तक सड़क के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झाड़ियों के चलते सामने से आने वाले वाहन और सड़क किनारे घूमने वाले छुट्टा पशु दिखाई नहीं देने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से झाड़ियों की कटाई और सड़क की पटरियों की सफाई की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
समाजसेवी चंचल बाबा ने बताया कि इस मार्ग से बड़हलगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के स्कूल बसों के अलावा बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ बरसात के मौसम में सड़क की दोनों पटरियां झाड़ियों और घास से पूरी तरह ढक गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क की पटरी का सही अनुमान नहीं लग पाता। सामने से वाहन आने पर किनारे जाने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि झाड़ियों के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। खासकर मोड़ और संकरे स्थानों पर सामने से आने वाले वाहन तथा छुट्टा पशु अचानक दिखाई देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।क्षेत्र के रमेश पांडे, मुकेश मौर्या, सतेंद्र गौंड, तुलसी पांडे, बालकेश पांडेय, शत्रुघ्न तिवारी (कोडर), देवानंद निषाद, सत्यम मिश्रा, विकास पासवान सहित अन्य लोगों ने वर्तमान जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर सड़क के दोनों किनारों की झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने तथा पटरियों को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *