न्यू आरोग्य हॉस्पिटल का डॉ आरके पटेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Share
भदोही। सोमवार को नगर के इंदिरा मिल चौराहा स्थित न्यू आरोग्य हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरके पटेल ने फीता काटकर किया। वहीं हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉ आरके पटेल का हॉस्पिटल के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीयूष जायसवाल ने फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्रम से भव्य स्वागत किया। वहीं जीवन दीप हॉस्पिटल के डॉ एक गुप्ता, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ केपी जायसवाल का भी डॉ पीयूष जायसवाल ने फूल माला पहनाकर तथा अंगवस्त्रम से स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
इस मौके पर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर कैम्प लगाया गया जिसमें 195 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने मरीजों को जांचोपरांत दवाइयां व उचित सलाह दी। वहीं डॉक्टरों द्वारा आने वाले मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देने के साथ लोगों का हार्ट जांच, सूगर जांच नि:शुल्क कराई गई। कैंप में पुरुषों से अधिक महिलाओं की भीड़ रही। इस अवसर पर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पीयूष जायसवाल ने बताया कि आज न्यू आरोग्य हॉस्पिटल का उद्घघाटन किया गया तो वहीं नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। कहा इस शिविर का उद्देश्य यह है कि भदोही के लोगों का इलाज किया जा सके। शिविर में नि:शुल्क परामर्श के साथ निःशुल्क जांच के बाद  दवाईयां दी जा रही है। इस अवसर पर सभासद हसीब खान सहित सभी चिकित्सकों को बुके व अंगवस्त्रम देकर किया गया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *