भदोही। सुरियावां क्षेत्र के ग्रामसभा कौड़र में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भदोही के पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया, जिसमें ग्रामीणों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खेल को अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/उन्होंने जोर दिया कि खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ रखता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। प्रतियोगिता के प्रति ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया, और खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अभयराज सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, आयोजक, खिलाड़ी और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।