अभाविप ने आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव हेतु 13 प्रत्याशियों की सूची की जारी

Share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए 13 संभावित प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनके नाम इस प्रकार से हैं — आलोक अत्री, आयुषी शर्मा, ईशु मौर्य, कृष्ण यादव, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तँवर, प्रियांशु महामना, रिया छावड़ी, रिया मलिक, सनी डेढा, तान्या मावी, वरुण यादव, यश डबास. ये सभी 13 प्रत्याशी कल से अलग-अलग परिसरों में छात्रों के मध्य जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। छात्रों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले, संगठनात्मक रूप से मजबूत और छात्र हितों के लिए संघर्षरत कार्यकर्ताओं को इस सूची में शामिल किया गया है।गौरतलब हो कि आगामी 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव और 19 सितंबर को मतगणना है उससे पूर्व 10 सितंबर तक प्रत्याशियों को अपना नामांकन दाखिल करना है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/तथा 11 सितंबर को 12 बजे नामांकन वापसी की आखिरी तिथि है। कल से सभी संभावित प्रत्याशी दिल्ली विश्वविद्यालय के 47 महाविद्यालय और 5 विभागों में जाकर छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद द्वारा उनकी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और सुझावों को प्राप्त करेंगे जिन्हें अभाविप आने वाले छात्रसंघ चुनाव में अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। 1 हफ्ते तक चलने वाले इस प्री कैंपेन अभियान के बाद अभाविप की चुनाव समिति 11 सितंबर को केंद्रीय पैनल के 4 पद हेतु प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा करेगी।अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि प्री कैंपेन के माध्यम से अभाविप कार्यकर्ता वर्षभर अभाविप की चलने वाली गतिविधियों को छात्रों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने पिछले कार्यकाल में छात्रहितों से संबंधित ग्रेट डूसू इंटर्नशिप, केंद्रीकृत हॉस्टल प्रणाली, महिला सुरक्षा हेतु पिंक बूथ स्थापित कराना, सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित विभिन्न कार्य किए है। हमे विश्वास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र इस बार अभाविप को 4-0 से विजयी बनाकर एक सशक्त छात्रसंघ स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *