नई दिल्ली,। दिल्ली के पूर्व सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जननायक और गरीबों के मसीहा स्वर्गीय सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा ऐतिहासिक जनसमूह की साक्षी बनी। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि सज्जन कुमार केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले जननायक थे।दोपहर से ही लोगों का तालकटोरा स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया और बड़ी संख्या में लोगों को बाहर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम देखना पड़ा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा परिसर “जब तक सूरज-चांद रहेगा, सज्जन तेरा नाम रहेगा”, “सज्जन कुमार अमर रहें”, “गरीबों का मसीहा अमर रहे” तथा “दिल्ली देहात का दुलारा, सज्जन कुमार हमारा” जैसे नारों से गूंज उठा।श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, निगम पार्षदों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने स्वर्गीय सज्जन कुमार के पांच दशक से अधिक लंबे सार्वजनिक जीवन, उनकी सादगी, जनसेवा और गरीबों, किसानों तथा वंचित वर्गों के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें सच्चा जननायक बताया।पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “स्वर्गीय सज्जन कुमार का जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का जीवंत उदाहरण था।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, जनता के प्रति आत्मीयता और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। आज उनके प्रति उमड़ा यह जनसैलाब उनकी लोकप्रियता और लोगों के दिलों में उनके प्रति अपार सम्मान का प्रमाण है।”इस अवसर पर स्वर्गीय सज्जन कुमार के पुत्र जगप्रवेश कुमार भावुक दिखाई दिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के प्रति सिर झुकाकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता ने जनसेवा, संघर्ष और जनता के अधिकारों के लिए लड़ने की जो मशाल उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, शक्ति और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता से मिला यह प्रेम, सम्मान और समर्थन परिवार के लिए सबसे बड़ी ताकत है और वे अपने पिता की तरह हर सुख-दुख में जनता के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनहित और विकास से जुड़े अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके जीवन का लक्ष्य रहेगा।स्वर्गीय सज्जन कुमार के भाई एवं पूर्व सांसद रमेश कुमार ने भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार का जीवन समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा को समर्पित था और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान रहेगी।कार्यक्रम के अंत में हजारों लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भावनाओं से भरे इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि “भाई साहब” के नाम से लोकप्रिय स्वर्गीय सज्जन कुमार की जनसेवा, संघर्ष और जनता से आत्मीयता की विरासत आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनसे जुड़ी स्मृतियां सदैव अमर रहेंगी।