कोटा-बून्दी में खुलेंगे छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र

Share

कोटा, । ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने कोटा और बून्दी जिलों में तीन-तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। बजट घोषणा 2026-27 के तहत स्वीकृत इन छह केंद्रों पर एक-एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद भी सृजित किया जाएगा।कोटा जिले में सांगोद पंचायत समिति के हरिपुरा मांझी, लाडपुरा पंचायत समिति के बावड़ी खेड़ा और कलम का कुआं में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। वही, बून्दी जिले में मंगाल पंचायत जे गरनारा, नीम का खेड़ा पंचायत के मेघारावत की झोपड़िया और गरड़दा पंचायत के केवड़िया गाँव में नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होंगे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/

भवन बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था

प्रत्येक केंद्र पर एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया गया है। भवन बनने तक केंद्र गांव में उपलब्ध राजकीय या दानदाता के भवन में संचालित किए जा सकेंगे। ऐसी व्यवस्था नहीं होने पर किराये के भवन में भी केंद्र चलाए जाएंगे। इन केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *