राष्ट्रीय खेल दिवस पर भदोही में वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता

Share
भदोही। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभागीय स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं जिला युवक समिति के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेकर युवाओं को देशप्रेम की भावना के साथ खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/खेल शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और युवाओं को इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। समापन समारोह में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रवि कुमार तिवारी ने अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयनित युवाओं प्रदीप, गौरव सिंह, अक्षय, ऋषभ यादव, आदित्य, शिवांशु मिश्र और नरेश चंद्र को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में धारा विसम्भर पट्टी की टीम विजेता और धनापुर उत्तरी की टीम उपविजेता रही। वहीं कबड्डी में चकमान-धाता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि धारा विसम्भर पट्टी की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में राजाराम पाल, विजयभान, देवेन्द्र सिंह, जगजीवन, विनोद, सुचेत, दिलबहार, रामफला और मोहनलाल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *