बहराइच ( मिहिपुरवा )lरक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/पुलिस क्षेत्राधिकारी पंहुप सिंह, के साथ थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड, चौकी इंचार्ज अशोक सिंह एवं पुलिस फोर्स ने कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल भ्रमण किया।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला, पुरुष पुलिस बल लगातार क्षेत्र में निगरानी करता नजर आया।