एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Share

बहराइच ( फखरपुर )lथाना फखरपुर परिसर में एकल अभियान की बहनों द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान की बहनों संच प्रमुख पुष्पलता, आचार्या स्वाती पाठक, संजू, निशा,अर्चना, दिव्या, सविता,ममता समेत अन्य ने थाना परिसर में उपस्थित एस एच ओ रामकुमार राजभर व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्नेहपूर्वक राखी बांधी तथा उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बहनों को सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ। थाना फखरपुर पुलिस द्वारा एकल अभियान की बहनों का आभार व्यक्त किया गया।  इस अवसर पर एकल परिवार के गतिविधि प्रमुख राम सेवक , अध्यक्ष राजमणि त्रिपाठी गुरुजी, पेशकार यादव ,  अजय चौधरी  समेत थाना अध्यक्ष रामकुमार राजभर व उनकी पूरी पुलिस टीम व अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *