सरकारी अस्पताल में जच्चा बच्चा के ऑपरेशन की सुविधा शुरू,गरीबों को राहत

Share
नगीना । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू हो गया है । अब नगीना में ही जच्चा-बच्चा के सुरक्षित ऑपरेशन होंगे । पहले दिन ही दो प्रसव सफलतापूर्वक ऑपरेशन किए गए। गुरुवार को नगीना व आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और सौगात भरा दिन साबित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नगीना पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बिजनौर द्वारा एक अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (OT) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही नगीना वासियों को अब सिजेरियन प्रसव (LSCS) और गंभीर चिकित्सा आपातकाल के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.कौशलेंद्र सिंह ने उद्घाटन के अवसर पर बताया कि CHC नगीना पूर्व से ही प्रथम संदर्भन इकाई (FRU) के रूप में स्थापित है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब केंद्र पर ही जच्चा-बच्चा ऑपरेशन (LSCS) की सेवाएं नियमित रूप से शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत महिला सर्जन डॉ. सोनिका सिंह और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जॉन सिंह द्वारा अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जाएंगी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ इस व्यवस्था से क्षेत्र की गरीब जनता को निजी अस्पतालों में लगने वाले भारी-भरकम पैसों और आर्थिक मानसिक परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी।समारोह के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सुधारों की जमकर प्रशंसा करते हुए अधिकारियों ने कहा कि जब से डॉ. विशाल दिवाकर ने कार्यभार संभाला है, CHC मैं आमजन को सुविधा ही सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आपातकालीन सेवाओं में व्यापक सुधार करते हुए मरीजों को उचित व त्वरित इलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया। इसके अलावा पहले जहां प्रतिमाह केवल 10 से 15 सामान्य प्रसव (डिलीवरी) होते थे, वहीं अब बेहतर सुविधाओं के कारण यह संख्या बढ़कर 250 से 300 प्रसव प्रतिमाह तक पहुंच गई है। जनपद में सर्वाधिक डिलीवरी कराने का रिकॉर्ड भी नगीना सीएचसी के नाम दर्ज हो चुका है। जन औषधि केंद्र खुलवाकर सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के लिए दो केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है।नया ऑपरेशन थिएटर शुरू होते ही पहले ही दिन दो प्रसव ऑपरेशन (LSCS) सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। ग्राम गाजीपुर साहन सबाहचंद की निवासी मौसमी रानी पत्नी विशाल का पहला सफल प्रसव कराया गया, जिन्होंने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। इस प्रसव में एएनएम/आशा सलवा की विशेष भूमिका रही।इस ऐतिहासिक मौके पर स्टाफ नर्स स्वाति, पूजा, बबीता, मीनाक्षी, फार्मासिस्ट, प्रमोद चौहान आदि गणमान्य  सहित समस्त चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने सीएचसी नगीना की इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *