सोनभद्र। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नगवां ब्लॉक के खलियारी स्थित किसान निर्मल इंटर कॉलेज में अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की बहनों ने किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र को रक्षासूत्र बांधकर न केवल उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया, बल्कि सोनभद्र के जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की शिक्षिका सिन्धु प्रजापति ने कहा कि रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के साथ इस बार सोनभद्र के पर्यावरण की सुरक्षा और जिले को प्रदूषण मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा वर्तमान समय की बड़ी जरूरत है।मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा, हम वादा नहीं करते, बल्कि आप सभी के रक्षासूत्र की सौगंध खाकर दावा करते हैं कि जब तक सोनभद्र प्रदूषण मुक्त नहीं हो जाता, तब तक ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सोनभद्र के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है और आने वाले समय में यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, पेड़, पानी, पहाड़, नदी, झील और झरनों का संरक्षण एवं सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। संविधान में भी पर्यावरण संरक्षण को नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की सैकड़ों बहनों ने संदीप मिश्र को रक्षासूत्र बांधा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूती दी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक निर्मल यादव, कमलेश, सिन्धु, सुमन, आकाश चैहान, अरविन्द चैहान, रोहित यादव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों बहनें मौजूद रहीं।