रसेल वाइपर के डंसने से किसान की हालत गंभीर

Share

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में बुधवार को धान के खेत में खाद डाल रहे 25 वर्षीय युवक को विषैले सर्प रसेल वाइपर ने डंस लिया। घटना के करीब आठ घंटे बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बताई गई और उसका उपचार जारी था।नधिरा ग्राम पंचायत निवासी रामनाथ (25) बुधवार दोपहर धान के खेत में खाद डाल रहा था।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसी दौरान खेत में मौजूद रसेल वाइपर ने उसके पैर में डंस लिया। सर्पदंश के बाद वह किसी तरह खेत से घर पहुंच गया। बताया गया कि घटना के समय उसके दोनों बड़े भाई काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जिसके कारण उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। परिजनों के मुताबिक रात करीब आठ बजे दोनों भाई काम से वापस लौटे तो रामनाथ की हालत बिगड़ चुकी थी। उसकी स्थिति देखकर परिजन तत्काल निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *