पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Share

नई दिल्ली  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है और भ्रष्टाचार के मामले में पिछली कांग्रेस सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है। इसलिए अब पंजाब की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने तथा पंजाब को मजबूत, विकसित और सुशासित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती की आस्था, संस्कृति और सम्मान की रक्षा करते हुए सभी को मिलकर प्रदेश को विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे लेकर जाना होगा।मुख्यमंत्री शुक्रवार को अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी महासम्मेलन को संबोधित किया। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत अमृतसर और बाबा बकाला साहिब की पवित्र धरती को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि यह गुरुओं की वह पावन धरती है, जहां इतिहास केवल लिखा नहीं गया, बल्कि रचा गया है। यह बाबा बकाला साहिब की वह पवित्र धरती है, जहां अनेक दावेदारों के बीच एक सच्चे गुरु की पहचान हुई थी। यहां भाई माखन शाह लुबाना ने सत्य को पहचाना और “गुरु लाधो रे” का उद्घोष किया। इसी पावन धरती पर खड़े होकर उन्होंने ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1664 में आठवें गुरु श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी ने “बाबा बकाले” कहकर अपने उत्तराधिकारी का संकेत दिया था। इस घटना ने समाज को यह संदेश दिया कि सच्चे नेतृत्व की पहचान उसके चरित्र से होती है और सत्य कुछ समय के लिए ढक सकता है, लेकिन अंततः प्रकाश बनकर सामने आता है।रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी धरती पर लोगों के बीच आकर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे किसी राजनीतिक आयोजन में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि यह आत्मीयता केवल मिलन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे पंजाब के प्रति जिम्मेदारी के संकल्प में बदलना होगा। वर्तमान समय हमसे यह सवाल पूछ रहा है कि पंजाब को सच्ची राजनीति, सच्चा वादा और सच्ची सरकार कौन दे सकता है। उन्होंने कहा कि हम यहां केवल एक कार्यक्रम में शामिल होने नहीं, बल्कि पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लेने आए हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette

पंजाब की आस्था, किसानों की मेहनत, युवाओं के भविष्य और बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा हमारा संकल्प:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की आस्था की रक्षा, किसानों की मेहनत की रक्षा, नौजवानों के भविष्य की रक्षा, बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा और देश की सीमा पर बसे माझा की सुरक्षा ही आज भारतीय जनता पार्टी का रक्षा-संकल्प है। उन्होंने कहा कि मां-बहनों की रक्षा और सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।उन्होंने कहा कि माझा की धरती वीरता, पराक्रम, शहादत और किसान शक्ति की धरती है। यहां के लोगों ने देश की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि देश की आस्था, संस्कृति और गौरव का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा, “हम पंजाब की आस्था की रक्षा करने के लिए आए हैं और पंजाब के सम्मान को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।”मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के लोगों के बीच सदियों पुराना भाईचारा है। दोनों प्रदेशों की संस्कृति, परंपराएं और भावनाएं एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर आगे बढ़ना है और पंजाब को विकास, सुशासन और समृद्धि के रास्ते पर लेकर जाना है।

आप सरकार ने पंजाब की जनता से किए वादों से मोड़ा मुंह:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगभग साढ़े चार वर्षों में आप सरकार ने जनता से किए वादों से मुंह मोड़ लिया और पंजाब को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीति और नीयत ठीक नहीं है। आज पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, हर कार्य के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं और बिना पैसे के कोई काम नहीं होता।उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, सरकार उस विश्वास पर खरी नहीं उतरी। जनता अब सरकार के कामकाज को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को महसूस हो रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में मौजूदा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार से भी आगे निकल गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काम व्यवस्था बनाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिक को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, न कि जनता को परेशान करना।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से जो अनेक वादे किए थे। इनमें से कितने पूरे किए गए, यह पंजाब की जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी “एक ही थैली के चट्टे-बट्टे” हैं।एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर भी आप सरकार पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *