जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

Share

सोनभद्र। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने जिला प्रशासन पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में समस्याओं का अंबार लगा है, लेकिन अधिकारियों द्वारा लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी समेत आम जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन जनसमस्याओं का समाधान नहीं करता है तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि किसान खाद और विद्युत समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हर वर्ग खुशहाल था, जबकि वर्तमान सरकार में समाज के सभी वर्ग परेशान हैं। पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने घोरावल विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं, जिसके चलते किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों और किसानों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला नहीं गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, पवन पटेल, बाबू हाशमी, जगत पटेल, राजेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *