सोनभद्र। चोरी की घटना के अनावरण में बीजपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी के लोहे के तीन एंगल बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में बीजपुर पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अगस्त को सुबह करीब 8ः49 बजे नकटू-कोड़ार मार्ग के पास से उमेश कुमार पुत्र रामलखन निवासी डोडहर, थाना बीजपुर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह थाना बीजपुर में दर्ज मु.अ.सं.-95/2026, धारा 303 बीएनएस में वांछित था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी के लोहे के तीन एंगल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार उमेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 तक मारपीट, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट, चोरी और अन्य धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।