बलिया।उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, बलिया द्वारा जिला स्तरीय बालक एवं बालिका क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा बालिका वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी बलिया जवाहर लाल यादव, जिला वॉलीबाल संघ के सचिव नीरज राय एवं जिला फुटबाल संघ के सचिव अरविन्द सिंह ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कुल 91 तथा बालिका वर्ग में 40 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की दौड़ वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर एनसीसी तिराहा, नवीन कृषि मंडी होते हुए न्याय पंचायत भवन टकरसन तक पहुंची और वहां से वापस स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर एनसीसी तिराहा, नवीन कृषि मंडी होते हुए पार्क इन होटल तक गई और पुनः स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई।प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अविनाश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शैलेश कुमार द्वितीय, अनुभव यादव तृतीय, रोहित यादव चतुर्थ, विशाल यादव पंचम तथा अभिषेक यादव षष्ठम स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रीति गुप्ता द्वितीय, प्रतिभा यादव तृतीय, दीक्षा पासवान चतुर्थ, मधु पंचम तथा मन्नु षष्ठम स्थान पर रहीं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteविजेता खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी बलिया की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बलिया, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में सच्चिदानन्द राय, रोहित भारद्वाज, ग्यासुद्दीन, कविन्द्र सिंह यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अजय राज सिंह सहित जनपद के अनेक खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।अंत में क्रीड़ाधिकारी बलिया जवाहर लाल यादव ने मुख्य अतिथि, सभी अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, खेलप्रेमियों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।