बलिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Share
बलिया। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराया, इसलिए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।raed more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में बलिया की भूमिका ऐतिहासिक रही और यहां के सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बलिया की धरती के वीरों का योगदान देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *