ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का लिया संकल्प सोनभद्र। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वांचल मीडिया क्लब जनपद सोनभद्र के कार्यालय में देशभक्ति के उत्साह और उल्लास के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विवेक कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रहित और समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और भाईचारे को मजबूत करते हुए देश की प्रगति में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में कमलेश पांडेय, अंकित पाठक, संगम पाण्डेय, पंकज पांडेय, आलोक पति तिवारी, शिव प्रकाश पाण्डेय, नंदगोपाल पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।