गुरुकुल एकेडमी राजा रामपुर व प्रताप ताहरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share
किरतपुर । गुरुकुल एकेडमी राजा रामपुर व  प्रताप ताहरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज मलिक रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,नृत्य,भाषण तथा “स्वतंत्रता संग्राम” पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक  हरिओम सिंह एवं सी.आई.एस.एफ के सब इंस्पेक्टर चंचल राजपूत,इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह,गुरुकुल गर्ल्स लाइब्रेरी के व्यवस्थापक गजेंद्र सिंह,भीष्म राजपूत,वायु सेना सेवानिवृत्त गोपाल शरण,वसीम अहमद, अमित कुमार (स.अ.),स्टेशन मास्टर आशीष, मासूम अहमद,मोहसिन,भूपेंद्र राजपूत,बृजेश राजपूत जाहिद अंसारी पंकज डॉक्टर कुलवीर, व्यवस्थापक मुदित भारद्वाज, प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत सहित क्षेत्र व गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की मेहनत सराहनीय रही। अनुशासित परेड,सुंदर प्रस्तुतियां और साफ-सुथरी व्यवस्थाओं से यह स्पष्ट था कि गुरुकुल एकेडमी का स्टाफ शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और देशभक्ति को भी बच्चों में विकसित करने के लिए कटिबद्ध है।मुख्य अतिथि अनुज मलिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं। गुरुकुल एकेडमी का स्टाफ बच्चों को न केवल पढ़ाई बल्कि चरित्र और संस्कार भी दे रहा है।” उन्होंने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।अंत में प्रधानाचार्य  पुनीत राजपूत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ और पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *