गाजीपुर। राज हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के सौजन्य से आगामी रविवार 16 अगस्त 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन , अतरौली महाराजगंज, नए आरटीओ कार्यालय के पास, गाजीपुर स्थित राज हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।शिविर में वाराणसी के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार डीओ विशाल आर. पुरोहित, MBBS, DNB, DM (गैस्ट्रोलॉजी), पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को परामर्श उपलब्ध कराएंगे।अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यहां जनरल सर्जरी के तहत हर्निया, हाइड्रोसील, बवासीर, भगंदर, एपेंडिक्स, पित्त की थैली में सूजन एवं पथरी, आंत में छेद, आंत की समस्या, पेट के ट्यूमर तथा उदर संबंधी रोगों का इलाज एवं ऑपरेशन किया जाता है।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ वहीं यूरो सर्जरी में प्रोस्टेट, गुर्दे, पेशाब की थैली एवं पेशाब की नली की पथरी, पेशाब के रास्ते में सिकुड़न तथा चोट आदि का उपचार एवं ऑपरेशन उपलब्ध है।अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति सेवाओं के अंतर्गत सामान्य डिलीवरी एवं सिजेरियन, बच्चेदानी के ऑपरेशन, ट्यूमर, अत्यधिक रक्तस्राव, पानी आने, माहवारी संबंधी रोग, गर्भवती महिलाओं की जांच, नसबंदी तथा महिलाओं की अन्य बीमारियों का उपचार किया जाता है।इसके अलावा हड्डी रोग सर्जरी में सी-आर्म मशीन द्वारा टूटी-फूटी हड्डियों का उपचार एवं ऑपरेशन तथा नाक, कान और गला संबंधी बीमारियों के लिए परामर्श एवं चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। जनरल मेडिसिन के तहत सांस, दमा, टीबी, फेफड़ों के संक्रमण एवं फेफड़ों में पानी भरने जैसी समस्याओं का उपचार भी किया जाता है। अस्पताल में आईसीयू एवं बर्न यूनिट की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है।राज हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और 24×7 एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। साथ ही विज्ञापन में सभी प्रकार की जांच पर 20 प्रतिशत की छूट देने की बात कही गई है।
संपर्क: 7081572049, 9648113293, 9793047970.