गाजीपुर जमानियां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को स्टेशन बाजार स्थित गांधी चौक से भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में बाइक सवारों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर का भ्रमण किया। यात्रा में स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों, आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं तारकेश्वर वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर एनएच-24 मार्ग से दूरहिया मोड़, बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान के चबूतरे तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।यात्रा में शामिल युवाओं और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ बाइक पर तिरंगा लेकर निकले लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने प्रेम का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया।इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने यात्रा में शामिल सभी नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को याद करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का दिन भी है।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, वह देश के प्रति उनके समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाता है। यात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।