लार ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण,शिक्षकों को गुणवत्ता सुधार के निर्देश

Share
लार देवरिया,  ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे निरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को एमडीएम जिला समन्वयक डी.पी. सिंह ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मेहरौना,बौली पिपरा,उकिना,चटिया तथा कंपोजिट विद्यालय राउतपार अमेठिया समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य संचालित मिला और बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक रही। समन्वयक ने शिक्षकों से संवाद करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित उपस्थिति और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।कंपोजिट विद्यालय राउतपार अमेठिया में विशेष रूप से व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं, जहां बफे सिस्टम के माध्यम से मध्यान्ह भोजन का वितरण किया जा रहा था। इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।समन्वयक ने कहा कि निरंतर निरीक्षण और सकारात्मक प्रयासों से परिषदीय विद्यालयों की छवि में सुधार हो रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे इसी प्रकार समर्पण के साथ कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *