कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचे विधायक देवेंद्र निम, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण

Share

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का भ्रमण कर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचते ही विधायक देवेंद्र निम का श्रद्धालुओं और सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की। इस दौरान पूरा वातावरण ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवमय नजर आया। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में लोग समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं, जो समाज की सेवा भावना का परिचायक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि महादेव अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से यात्रा पूरी करने की अपील भी की। इस दौरान कांवड़ शिविरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने शिवभक्तों को हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *