अघोषित बिजली कटौती से जमानियां स्टेशन बाजार बेहाल,

Share
जमानियां (गाजीपुर)। जमानियां स्टेशन बाजार में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और लोकल फाल्ट से उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राधाकृष्ण मंदिर से गांधी चौक तक फैले जर्जर विद्युत तार आए दिन फाल्ट का कारण बन रहे हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है।नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वार्ड सभासद प्रमोद यादव ने गुरुवार को विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) लोकेश कुमार को मांगपत्र सौंपकर स्टेशन बाजार की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
उन्होंने राधाकृष्ण मंदिर से गांधी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलकर कवर्ड केबल लगाने, बस स्टैंड के पास खुले में स्थापित ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा जाली लगवाने तथा वर्षों से तैयार पड़े स्टेशन बाजार के स्वतंत्र विद्युत फीडर को शीघ्र चालू कराने की मांग की।सभासद प्रमोद यादव ने कहा कि स्टेशन बाजार की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जर्जर तारों के कारण बार-बार फाल्ट हो रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। वहीं खुले में लगा ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेशन बाजार के लिए स्वतंत्र फीडर वर्षों पहले तैयार कर दिया गया था, लेकिन कुछ पोल और तार नहीं लग पाने के कारण अब तक उसे चालू नहीं किया जा सका है। इसका खामियाजा पूरे बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।मांगपत्र प्राप्त करने के बाद एसडीओ विद्युत लोकेश कुमार ने आश्वासन दिया कि स्टेशन बाजार की विद्युत समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *