अगस्त से शुरू होगा टीडी-डीपीटी बूस्टर टीकाकरण अभियान, कोई भी बच्चा न छूटे: डॉ. बी.के. स्नेही

Share
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही की अध्यक्षता में टीडी (टेटनस-डिप्थीरिया) एवं डीपीटी बूस्टर टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर माइक्रो प्लान रिव्यू बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बी.के. स्नेही ने बताया कि 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टेटनस-डिप्थीरिया (टीडी) एवं डीपीटी बूस्टर के टीके लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि जनपद में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए अप्रैल 2026 में भी स्कूल आधारित टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ विद्यालयों और बच्चों का टीकाकरण शेष रह गया था।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ ऐसे सभी छूटे हुए विद्यालयों एवं बच्चों को इस विशेष अभियान के दौरान 3, 4, 6 एवं 7 अगस्त को अनिवार्य रूप से आच्छादित किया जाएगा।डॉ. स्नेही ने कहा कि बच्चों को डिप्थीरिया और टेटनस जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।बैठक में माइक्रो प्लान, टीकाकरण टीमों की तैनाती, वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड चेन व्यवस्था, विद्यालयवार कार्ययोजना तथा जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण होने की जानकारी देते हुए इसे शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।सीएचसी अधीक्षक ने अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें तथा टीकाकरण अभियान में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक बच्चे को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।बैठक में हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार, हरीश कुमार, जितेंद्र रावत, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीम, बीपीएम शालिनी विश्नोई, डाटा ऑपरेटर अनम व राशि सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *