स्योहारा। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) स्योहारा अरुण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण, टीडी (टेटनस-डिप्थीरिया) टीकाकरण, डीपीटी बूस्टर अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अरुण कुमार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अभियान में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूरे किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सीएचसी स्योहारा के अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण, टीडी एवं डीपीटी बूस्टर अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।
उन्होंने संबंधित विभागों से जनजागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और स्वास्थ्य अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सीडीपीओ हेमलता सैनी, खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सुनील कुमार, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, समरपाल सिंह, मोहम्मद शादाब, राजवीर सिंह, अरविंद कुमार, योगराज सिंह, रहीश अहमद, शीशपाल सिंह, सुशील कुमार, आशीष कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, एआरओ आलोक कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीम, बीपीएम शालिनी विश्नोई, यूनिसेफ पीसीआई से सौरभ आर्य, डीईओ अनम, राशि तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।