नीट में शानदार सफलता: किसान पुत्र शिवम कसौधन का ट्रस्ट परिवार ने किया भव्य सम्मान

Share

प्रतिष्ठित नीट (NEET) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले शिवम कसौधन का प्रथम बार श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, चरनियाकोट आगमन पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पब्लिक धार्मिक ट्रस्ट, चरनियाकोट परिवार द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।शिवम कसौधन ने नीट परीक्षा में 567 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 25,171 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। साधारण किसान परिवार से आने वाले शिवम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित कर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।readmore:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं मृदा कृषि वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार, ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा सदस्य बृजेश कुमार, आकाश कसौधन, संदीप, बिक्कू सहित अन्य लोगों ने शिवम को पुष्पमालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिवम की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।ट्रस्ट परिवार ने कहा कि शिवम की उपलब्धि यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिवम भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *