पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Share

 नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 सुक्खापुरवा परवानी बाजार की एक बाग में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनूप कुमार सेन (26 वर्ष) पुत्र अजय कुमार सेन के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार शनिवार रात घर से निकला था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पास के बाग में एक पेड़ की टहनी से उसका शव लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया।raed more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………परिजनों ने बताया कि अनूप कुमार की शादी करीब पांच-छह माह पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है तथा वो मैके नेपाल में है।सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के आने तक शव को पेड़ से नहीं उतारा गया। जांच और आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है। मौके पर सभासद हर्षित शुक्ला, रामराज वर्मा सहित भारी भीड़ एकत्र रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *