कांवड़ यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, आईएमए चिकित्सकों के साथ बनी रणनी

Share

हारनपुर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सकों के साथ समन्वय बैठक कर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की। बैठक में कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा शिविरों की स्थापना, पर्याप्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, जीवनरक्षक दवाओं, एम्बुलेंस सेवाओं तथा प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/  अधिकारियों ने चिकित्सकों से प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु सहारनपुर से होकर गुजरते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना अथवा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा प्रतिक्रिया, प्रभावी रेफरल व्यवस्था तथा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया। गोष्ठी में चिकित्सकों ने भी यात्रा अवधि में सेवा भावना के साथ प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक के अंत में सभी डॉक्टरों से कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से इस वर्ष की कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *