बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी द्वारा मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य लाभार्थियों को विभागीय पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ लेने के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती के समय विभागीय पहचान पत्र की आवश्यकता होती है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/जनपद में पूर्व में जारी कई पहचान पत्र क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा नई नियुक्ति, पारस्परिक एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लाभार्थी अभी तक विभागीय पहचान पत्र से वंचित हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों के नवीन विभागीय पहचान पत्र शीघ्र जारी कराए जाएं, जिससे उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी शिक्षको, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के साथ पात्र लाभार्थियों को विभागीय पहचान पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।