बहराइच ( महसी )l* विधानसभा के बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा होगी। मुख्यमंत्री महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्र की करीब 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत लगभग 350 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कमिश्नर दुर्गा नागपाल, जिलाधिकारी अभय त्रिपाठी, देवीपाटन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार समेत जिले के आला अधिकारी पूरे दिन तैयारियों का जायजा लेते रहे। हेलीपैड, मंच, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन के मार्गों को अंतिम रूप दिया गया।महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और भाजपा पदाधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ लगे रहे। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं, जबकि लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। जनसभा स्थल पर बैठने, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/
महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि महसी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह नौवां कार्यक्रम है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन विकास की नई सौगात लेकर आ रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आमजन के बैठने के लिए लगभग 12 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।